12 जुलाई, ब्रिस्टल (CRICKETNMORE)>ब्रिस्टल में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की महिला टीम ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए ये खबर लिखे जाने तक 36.4 ओवर में 1 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। इस समय पूनम राउत और मिताली राज 56 रन बनाकर खेल रही हैं। 

Advertisement

लेडी तेंदुलकर मिताली राज ने रच दिया महिला क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड
लेडी तेंदुलकर कही जाने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में आज धमाल मचाते हुए सबसे ज्यादा रन बनानें वाली बल्लेबाज बन गई है। मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में अब 6015 रन बना लिए हैं।   एमएस धोनी को श्रीलंका सीरीज से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश

Advertisement

मिताली राज से पहले यह रिकॉर्ड चालोर्ट एडवर्ड्स के नाम था। चालोर्ट एडवर्ड्स  ने 191 मैच की 180 वनडे पारियों में 5992 रन बनाकर इस रिकॉर्ड पर काबिज थीं जिसे आज ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मिताली राज ने जैसे ही 34 रन की पारी खेली वैसे ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इसके अलावा मिताली राज के नाम 49 अर्धशतक जमाने का भी रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जमाने के मामले में मिताली राज दुनिया की पहली सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज हैं। मिताली राज से पीछे चालोर्ट एडवर्ड्स के नाम हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 46 अर्धशतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार