मोईन अली (51) की शानदार नाबाद पारी की बदौलत आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 167 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से डेविड मलान और अली ने 43 गेंदों पर 63 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। अबू धाबी की धीमी पिच पर कीवी गेंदबाजों और इंग्लिश बल्लेबाजों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

इग्लैंड की ओर से एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट के गंवाकर 40 रन जोड़े। इस दौरान, जॉनी बेयरस्टो (13) रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे स्थान पर आए डेविड मलान ने बटलर के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। इस बीच, बटलर चार चौके की मदद से 23 गेंदों में 29 रन बनाकर सोढ़ी के शिकार बने।

चौथे नंबर पर आए मोईन अली ने मलान के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन पहुंच गया। मध्य के ओवरों में दोनों बल्लेबाज ने तेज गति से टीम के लिए बन बनाए। इस बीच, मलान ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद आए लियाम लिविंगस्टोन और अली आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 20वें ओवर में लिविंगस्टोन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में साउदी के गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अली ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अली ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 37 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 2 गेंदों पर नाबाद चार रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन पहुंच सका।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार