12 जून। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा है।
Advertisement
आस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर के 107 और एरॉन फिंच के 87 रनों के दम पर 49 ओवरों में सभी विकेट खोकर 307 रन बनाए।
वार्नर ने 111 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का मारा। फिंच ने 84 गेंदों की पारी में छह चौके और चार चौके मारे।
Advertisement
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने पांच, शाहीन अफरीदी ने दो, हसन अली, वहाब रियाज और मोहम्मद हफीज ने एक-एक विकेट लिया।