दुबई, 7 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| दो साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (126) के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन रविवार को अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 255 रन बना लिए। पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हफीज और इमाम उल हक (76) ने पहले विकेट के लिए 205 रन की दोहरी शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान को बेहद मजबूत शुरुआत दी। देखें पूरा ्स्कोरकार्ड

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट के लिए पाकिस्तान की यह पांचवीं दोहरी शतकीय साझेदारी है। दोहरी शतकीय साझेदारी करने के बाद इमाम 188 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हो गए। टेस्ट में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। 

Advertisement

इमाम के आउट होने के बाद हफीज भी शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 208 गेंदों पर 126 रन में 15 चौके लगाए और अपने करियर का 10वां शतक पूरा किया। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

संयुक्त अरब अमीरात में हफीज का यह चौथा शतक है। उन्होंने अपना पिछला शतक शारजाह में 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। सईद अनवर के बाद टेस्ट में सर्वाधिक शतक बनाने वाले हफीज पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज हैं। 

अजहर अली ने 80 गेंदों पर 18 रन बनाए। स्टंप्स के समय हेरिस सोहैल 53 गेंदों पर एक छक्के के सहारे 15 रन और मोहम्मद अब्बास 13 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। 

आस्ट्रेलिया के लिए पीटर सिडल, नाथन लियोन और जॉन होलैंड एक-एक विकेट ले चुके हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार