चोटिल शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की जगह मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain) को एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिेकट बोर्ड ने सोमवार (22 अगस्त) को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। हसनैन फिलहाल द हंर्डेड टूर्नामेंट में ओवल इनविजिबल्स टीम के लिए खेल रहे हैं। 

Advertisement

22 साल के हसनैन ने पाकिस्तान के लिए अब तक 18 टी-20 इंटरनेशऩल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फरवरी 2022 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते हसनैन की गेंदबाजी करने पर बैन लगा दिया था। जून में आईसीसी ने उनका यह बैन हटा दिया था। 

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के काऱण एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें चार से छह हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है। अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। 

पाकिस्तान एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 

एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार