आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 24वें मुकाबले में अफगानिस्तान को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मैच में अफगान टीम ने बाबर आज़म की टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में आसिफ अली ने अफगान टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

इस मैच में हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए पहुंचे जहां एक जर्नलिस्ट ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे वो भ़ड़क उठे लेकिन उन्होंने अपने आप को शांत बनाए रखा जिसके चलते मामले ने तूल नहीं पकड़ा।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकार नबी से पूछता है कि क्या अफगानिस्तान में सरकार बदलने के कारण खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा है। इसके साथ ही पत्रकार ये भी पूछता है कि क्या नई सरकार आने के बाद अफगानिस्तान के पाकिस्तान के साथ संबंध पहले से बेहतर हुए हैं, क्या इससे अफगानिस्तान क्रिकेट को फलने-फूलने में मदद मिलेगी ? 

जर्नलिस्ट का ये सवाल नबी को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने कहा, क्या हम अफगानिस्तान की परिस्थितियों को छोड़कर क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं। क्रिकेट की बात कर सकते हैं, तो बेहतर होगा, क्योंकि हम इधर वर्ल्ड कप के लिए आए हैं और पूरी तैयारी करके आए हैं। अगर आपका क्रिकेट से जुड़ा कोई सवाल है तो पूछ सकते हो।"

हालांकि, नबी के इतना कहने के बावजूद पत्रकार ने अपने सवाल नहीं बदला और फिर वही सवाल दोहराया जिसके बाद नबी ने कहा, ये क्रिकेट से जुड़ा सवाल नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार