सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) रविवार (11 अप्रैल) को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुरी तरह चोटिल होने से बच गए। तेज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की बाउंसर सीधे नबी की गर्दन पर जाकर लगी, जिसके बाद वह काफी असहज दिखाई दिए।

Advertisement

यह घटना 16वें ओवर की चौथी गेंद पर ही, जब कृष्णा ने नबी को चौंकाने के लिए शॉर्ट गेंद डाली। जिसे अफगानी बल्लेबाज ने पुल करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधी गर्दन की सीधी तरफ जाकर लगी। इसके बाद वह असहज दिखाई दिए, जिसके चलते अंपायर ने टाइम-आउट की घोषणा कर दी।

Advertisement

बता दें कि गेंद लगने से पहली कृष्णा के खिलाफ चौका जड़ा था। गेंद लगने के बाद नबी ने कृष्णा को एक और चौका जड़ा और हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट भी हो गए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद मनीष पांडे (नाबाद 61) और जॉनी बेयरस्टो (55) के अर्धशतकों के बावजूद 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार