Father-Son Pair in T20: हसन ईसाखिल (Hassan Eisakhil) अपने पिता मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के साथ रविवार (11 जनवरी) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान साथ में बल्लेबाजी की। इसके साथ ही वह टॉप-टियर टी-20 लीग में एक साथ बल्लेबाजी करने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बन गई। सोने पे सुहागा ये रहा कि ईसाखिल के बल्ले से विजयी पारी भी आई। 

Advertisement

ईसाखिल ने रविवार को सिलहट में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में नोआखली एक्सप्रेस के लि 92 रन की शानदार पारी खेली। यह विदेश की किसी फ्रेंचाइजी लीग में पहला मैच था। 

Advertisement

टॉस से पहले नबी ने बेटे ईसाखिल को कैप दी। पहले छह मैच हारने के बाद नोआखली एक्सप्रेस ने ईसाखिल को चुना। वह टूर्नामेंट के 20वें खिलाड़ी थे जिन्हें नोआखली एक्सप्रेस ने इस्तेमाम लकिया और उन्हें चुनना सही फैसला साबित हुआ। 60 गेंद की अपनी पारी में ईसाखिल ने 7 चौके और 5 छक्के जड़े और पिता नबी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इससे पहले उन्हें सौम्य सरकार के साथ मिलकर पहली पारी के लिए 101 रन की साझेदारी की थी। 

पिता-बेटे की जोड़ी ने 14वें ओवर में एक साथ बल्लेबाजी शुरू की। रहमानुल्लाह गुरबाज़, जो नबी के लंबे समय से अफ़गानिस्तान टीम के साथी हैं और ढाका कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने बीच मैदान पर मिलते ही पिता-बेटे की जोड़ी को गले मिलवाया।नबी ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए और और उनके पवेलियन लौटने के अगले ही ओवर में ईसाखिल भी आउट हो गए। ईसाखिल ने अपने छोटे से करियर में अभी छह मैच खेले हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पिता-पुत्र की जोड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीद के दौरान प्रैक्टिस भी साथ में करते हैं। इस मैच में सफल होने के बाद अब आगे आने वाले मैच में दोनों प्लेइंग इलेवन में साथ खेलते हुए नजर आएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार