Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है जो 860 दिन के इंतजार के बाद आया है। रिजवान ने 239 गेंदों में नाबाद 171 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी

Advertisement

रिजवान पाकिस्तान के पांचवें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले इम्तियाज अहमद, तस्लीम आरिफ, राशिद लतीफ और कामरान अकमल ने यह कारनामा किया था। 

44 साल बाद किया ये कारनामा

बतौर पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 44 साल बाद किसी पाक विकेटकीपर द्वारा इस फॉर्मेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर हैं। उनसे पहले 1980 में तसलीम आरिफ ने नाबाद 210 रन और 1955 में इम्तियाज अहमद ने 209 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 16 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गवा दिए। इसके बाद सऊद शकील  ने सईम अयूब (56) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फिर रिजवान औऱ शकील के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी हुई। रिजवान के अलावा शकील ने 261 गेंदों में 141 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 141 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शोरफुल इस्लाम  और हसन महमूद ने 2-2 विकेट, मेहदी हसन मिराज औऱ शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार