सोमवार (31 जनवरी) को पाकिस्तान सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुल्तान की टीम ने जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है।

Advertisement

मुल्तान की इस जीत में कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने बल्ले से तो कोई योगदान नहीं दिया लेकिन पूरे मैच में उन्होंने जिस तरह की कप्तानी की उसने सोशल मीडिया पर फैंस को उनका दीवाना बना दिया। आपने शायद ही ऐसा कप्तान देखा होगा जो गेंदबाज़ के पिटने पर हंसता है और ताली बजाकर उसका हौंसला बढ़ाता है।

Advertisement

मगर मुल्तान के कप्तान रिज़वान एक ऐसे ही कप्तान हैं। ग्लैडिएटर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में तो उन्होंने गज़ब की कप्तानी की और हर गेंद पर अपने खिलाड़ियों को अलर्ट करते हुए फील्डिंग चेंज करते रहे। इस दौरान उनको लगातार गेंदबाज़ डेविड विल्ली से भी बात करते हुए देखा गया।

आखिरी ओवर में रिज़वान ने काफी भागदौड़ की और अपने फील्डिंग बदलावों से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के आखिरी ओवर का रोमांच देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए वीडियो में आप रिज़वान की सुपर एक्टिव कप्तानी देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार