तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने गुरुवार (9 जनवरी) को हरियाणा के खिलाफ खेले विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वड़ोदरा के मोती बाग स्टेडियम में इस मुकाबले में बंगाल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने कोटे के 10 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

शमी ने पहले ओपनिंग बल्लेबाज हिमांशु राणा (14) को पहला शिकार बनाया। इसके बाद आखिरी के ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना (15) औऱ अंशुल कंबोज को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

यह साफ नहीं है कि शमी की फिटनेस कैसी है, लेकिन उन्होंने इस गेंदबाजी प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश की है। हालांकि इस मुकाबले में शमी थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 6.1 रन प्रति ओवर दिए।

शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उस टूर्नामेंट में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। 

टखने की चोट औऱ उसकी सर्जरी के चलते करीब एक साल प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट से वापसी की और बंगाल की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी के मुकाबले खेलेगे। हालांकि लगातार सूजन की समस्य के चलते टीम इंडिया में उनकी वापसी में समस्या पैदा हुई है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

खबरों के अनुसार बीसीसीआई के सिलेक्टर्स इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज और फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में चुन सकते हैं। बता दें कि 22 जनवरी से इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरूआत होगी, जिसमें पहले पांच टी-20 इंटरनेशनल औऱ फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार