India vs England 5th T20I:S भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार (3 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। शमी ने 2.3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उन्होंने बेन डकेट, आदिल रशीद औऱ मार्क वुड को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

इस प्रदर्शन के दौरान शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे कर लिए हैं औऱ वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। शमी के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 190 मैच की 247 पारियों में 451 विकेट हो गए हैं। 

Advertisement

शमी ने पहले भारत के लिए यह कारनामा अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह. कपिल देव, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही किया था। 

बता दें कि इस सीरीज में यह शमी का दूसरा मुकाबला था. उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह टीम में मौका मिला था, तीसरे टी-20 में भी वह टीम में शामिल थे लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए। 2023 वनडे वर्ल्ड कप कप के बाद चोट के कारण लंबे समय बाहर रहने के बाद शमी ने इस सीरीज से वापसी की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 

गौरतलब है कि भारत ने इस मुकाबल में इंग्लैंड को 150 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज 54 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के जड़े। 

इसके जवाब में इंग्लैंड 10.3 ओवर में 97 रनो पर ऑलआउट हो गई है। जिसमें फिलिप सॉल्ट ने 23 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

Advertisement

भारत के लिए शमी के अलावा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे. अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट औऱ रवि बिश्नोई ने 1 विकेट किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार