वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के हीरो रहे मोहम्मद शमी इस समय टखने की चोट के कारण क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। हालांकि, शमी को उम्मीद है कि वो वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत 5 जून को अमेरिका के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के साथ मुकाबले के साथ होगी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज से चूकने और इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से अनुपस्थित रहने के कारण शमी आखिरी तीन टेस्ट मैचों में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, उनका ध्यान अपनी वापसी के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर है।

Advertisement

शमी ने अभी भी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में चुने जाने को लेकर अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उनका मानना है कि अगर उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया तो उनका वर्ल्ड कप की टीम में सेलेक्शन अपने आप हो जाएगा। शमी ने कहा, “आईपीएल आगे है और समय भी है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छे फॉर्म वाले खिलाड़ियों को चुनें। सही मिश्रण के आधार पर टीम बनाएं। अगर मैं अच्छा कर रहा हूं, तो मुझे चुनें। वर्ल्ड कप में कौन नहीं खेलना चाहेगा?”

Also Read: Live Score

ज़ाहिर है कि शमी ने जिस तरह का फॉर्म वनडे वर्ल्ड कप में दिखाया था अगर वो आईपीएल में भी वैसा ही फॉर्म दिखाते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप में वो एक बार फिर से खेलते हुए दिख सकते हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ संपंन्न हुई टी-20 सीरीज जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की अंतिम सफेद गेंद वाली सीरीज है। शमी को साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीन मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार