भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए आने वाले दिन मुश्किलों से भरे हो सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे शमी के लिए मुसीबत कोई और नहीं बल्कि एक बार फिर से उनकी पत्नी ही बनने जा रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Advertisement

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मार्च, 2023 में स्थानीय अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए शमी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी थी जिसके बाद अब हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हसीन जहां ने अपने वकील दीपक प्रकाश, नचिकेत वाजपेयी और दिव्यांगना मलिक वाजपेयी के जरिए ये याचिका दायर की है। हसीन जहां ने इस याचिका में शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शमी उनसे दहेज मांगते थे और क्रिकेट टूर करते हुए होटल के कमरों में वैश्याओं के साथ अवैध संबंध बनाते थे। 

इतना ही नहीं, हसीन जहां ने अपनी याचिका में कहा है कि कानून के तहत किसी भी मशहूर हस्ती के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। ये भी कहा गया है कि शमी के मामले में चार साल से ये मामला आगे नहीं बढ़ा है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट में भी यही फैसला कायम रहता है या इस केस में शमी के लिए कुछ अलग निकलकर आता है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस खबर के आने से पहले आईपीएल में जो मुकाबला खेला गया उसमें शमी मैन ऑफ द मैच रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए शमी ने पावरप्ले में ही दिल्ली की कमर तोड़ते हुए चार विकेट चटका दिए थे। हालांकि, शमी की टीम खराब बल्लेबाजी के चलते ये मैच हार गई। खैर अच्छी बात ये है कि उनकी टीम गुजरात टाइटंस अभी भी अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार