मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। लेकिन, इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Advertisement

हसीन जहां ने फेसपैक लगाकर अपनी फोटो शेयर की है। एक यूजर ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अब किसको फंसाने की तैयारी है?' दूसरे यूजर ने बिना शमी का नाम लिए लिखा, 'क्या बात हो गई उससे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यों अब अकेलापन खा रहा है तुमको।' 

Advertisement

बता दें कि मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ चुकी है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले शमी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद मोहम्‍मद शमी का नाम काफी खराब हुआ था।

हालांकि, अब तक मोहम्‍मद शमी ने हसीन जहां से तलाक नहीं लिया है। मोहम्‍मद शमी हसीन जहां से पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान मिले थे। हसीन जहां केकेआर की चीयरलीडर रह चुकी हैं जब शमी केकेआर टीम का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ी और 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी कर ली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार