IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। ऑकलैंड में बुधवार (4 नवंबर) को खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि सिराज दूसरे वनडे के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।

दरअसल, सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें आराम दिया गया था, क्योंकि इससे ठीक पहले वह इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले थे। यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया था, जो 3 नवंबर को समाप्त हुआ। सिराज ने इस मैच में 35 ओवर गेंदबाजी करते हुए 118 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। 

क्राइस्टचर्च से ऑकलैंड की दूरी करीब 745 किलोमीटर है। ऐसे में अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के तुरंत बाद ऑकलैंड पहुंचकर पहले वनडे में हिस्सा लेना सिराज के लिए मुश्किल हो सकता था। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें शुरुआती मुकाबले में आराम देने का फैसला किया। हालांकि, अब सिराज के भारतीय वनडे टीम से जुड़ने की खबर है और दूसरे मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

अगर सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो टीम को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करना पड़ सकता है। पहले वनडे में भारत ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया था। ऐसे में सिराज की वापसी होने पर आकिब को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट दूसरे मुकाबले के लिए किस संयोजन के साथ उतरता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार