VIDEO : शर्मीले पुजारा, सिराज और अश्विन ने फैंस के साथ किया डांस, नहीं देखा होगा ऐसा जश्न,

Updated: Thu, Dec 30 2021 21:57 IST
Cricket Image for VIDEO : शर्मीले पुजारा, सिराज और अश्विन ने फैंस के साथ किया डांस, नहीं देखा होगा ऐ (Image Source: Google)

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 113 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई और भारत सेंचुरियन का किला फतेह करने में सफल रहा।

इस जीत से ना सिर्फ पूरा देश गदगद हो उठा है बल्कि खिलाड़ी भी इस महाजीत का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। कई खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ इस जीत की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं लेकिन भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कुछ अलग ढंग से जश्न मनाते हुए नजर आए।

भारतीय स्पिनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ होटल स्टाफ को भी ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

अश्विन ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैच के बाद की परंपरागत तस्वीरें बहुत उबाऊ हो गईं, इसलिए चेतेश्वर पुजारा ने पहली बार मोहम्मद सिराज और मेरे साथ नाचकर इसे यादगार बनाने का फैसला किया। क्या जीत है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें