ग्लोबल टी-20 कनाडा 2023 के छठे मैच में मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने कप्तान क्रिस लिन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मिसिसागा पैंथर्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पैंथर्स की तरफ से जिमी नीशम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाफी रही। मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

मिसिसागा पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जिमी नीशम के बल्ले से निकले। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा नवनीत धालीवाल ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं आज़म खान ने 19 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। 

Advertisement

मॉन्ट्रियल टाइगर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कलीम सना ने लिए। वहीं 2 विकेट कार्लोस ब्रैथवेट ने अपने खाते में जोड़े। एक विकेट शाकिब अल हसन लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉन्ट्रियल टाइगर्स की टीम ने मैच को 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 141 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान क्रिस लिन ने बनाये। उन्होंने 45 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लिन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 42 रन 10 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 24 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंद में 4 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। 

मिसिसागा पैंथर्स की तरफ से एक-एक विकेट जसकरण सिंह, परवीन कुमार और उस्मान कादिर को मिला। 

टीमें 

Advertisement

मिसिसागा पैंथर्स की प्लेइंग इलेवन: टॉम कूपर, क्रिस गेल, नवनीत धालीवाल, जसकरण सिंह, शोएब मलिक (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), जिमी नीशम, उस्मान कादिर, जहूर खान, निखिल दत्ता, परवीन कुमार। 

मॉन्ट्रियल टाइगर्स की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम, क्रिस लिन (कप्तान), शाकिब अल हसन, शेरफेन रदरफोर्ड, दिलप्रीत सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, श्रीमंथा विजेरत्ने (विकेटकीपर), मैथ्यू स्पूर्स, अयान अफजल खान, अब्बास अफरीदी, कलीम सना।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार