टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अभी कुछ दिनों पहले शादी करके फैंस को सरप्राइज दिया था। युजवेंद्र चहल ने फेमस यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ शादी की है। युजवेंद्र चहल को उनकी शादी के मौके पर ज्यादातर क्रिकेटरों ने बधाई दी थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने चहल को खास अंदाज में बधाई दी है जिससे वह काफी खुश हैं।

Advertisement

एम एस धोनी ने पत्नी साक्षी धोनी संग युजवेंद्र चहल को शादी की बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात की है। धोनी को कम ही मौकों पर देखा जाता है और सोशल मीडिया पर भी धोनी एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में धोनी कहां हैं और क्या कर रहे हैं इस सवाल का जवाब दे पाना हमेशा सभी के लिए मुश्किल रहता है।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने थाला धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं और भाग्यशाली हूं।' चहल ने दो तस्वीर शेयर की है एक तस्वीर में वह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में धोनी, साक्षी, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात यह है कि धोनी कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और फैंस धोनी को देखकर काफी खुश हैं और जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक लगभग 2 लाख लोगों ने इस तस्वीर को लाइक कर दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार