भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर एक वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और माही और साक्षी की जोड़ी को फैंस खूब सराह भी रहे हैं। माही और साक्षी अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे और इस दौरान दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

Advertisement

वायरल वीडियो में साक्षी और धोनी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं और पत्नी साक्षी धोनी को नचाने की कोशिश करती हैं लेकिन माही बैठे-बैठे ही डांस करते हुए नजर आते हैं। 

आपको बता दें कि धोनी और साक्षी के अलावा इस शादी में कई बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुई थी जहां स्टार्स ने जमकर धमाल मचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार