चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास शुक्रवार (4 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पिछले मैच के दौरान धोनी इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली थी। 

 
Advertisement

डी विलियर्स को पछाड़ने के करीब

धोनी अगर इस मैच में 44 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। डी विलियर्स के नाम आईपीएल में 184 मैच की 170 पारियो में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए हैं। वहीं धोनी के नाम 253 मैच की 219 पारियों में 5119 रन दर्ज हैं। 

विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

धोनी एक छक्के जड़ते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल 242 छक्कों के साथ धोनी और कोहली संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

Advertisement

आईपीएल में 150 कैच

Also Read: Live Score

धोनी ने अभी तक आईपीएल में 146 कैच लपकी है, जिसमें बतौर विकेटकीपर उन्होंने 142 खिलाड़ियों को कैच आउट किया है। इस मैच में उनक पास इस टूर्नामेंट में 150 कैच पूरे करने का मौका होगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार