MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनसे जुड़ा कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होता ही रहता है। माही एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उनका एक नया वीडियो सामने आया है। धोनी को हाल ही में एक लकी फैन को उनकी कार के अंदर ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया है जिस वजह से उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि बीते समय में धोनी को अपने फैंस के काफी करीब देखा गया है। सोशल मीडिया और मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी अपने फैंस से दिल खोलकर मिलते जुलते नजर आए हैं। इससे पहले भी माही को अपने फैंस के साथ कैमरे में कैद किया गया था, वहीं एक बार तो धोनी अपने एक फैन को लिफ्ट देते नजर आए थे।

Advertisement

आपको बता दें कि थाला फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या धोनी आगामी आईपीएल सीजन खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुद धोनी ने यह खुलासा किया है कि उनके घुटने की सफल सर्जरी हो चुकी है और अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। धोनी ने यह भी बताया कि उनके डॉक्टर के अनुसार वह आईपीएल से पहले अपनी इंजरी से कई ज्यादा बेहतर तरीके से उभर जाएंगे। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि फिलहाल धोनी क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। वह आगामी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल अभी यह टूर्नामेंट काफी दूर है। इसी बीच धोनी अपनी फिटनेस पर लगातार काम करते दिखे है। अगर धोनी फिट रहते हैं तो इसमें कोई शक नहीं की वह एक बार फिर सुपर किंग्स को आईपीएल में लीड करते दिखेंगे। गौरतलब है कि इस साल सुपर किंग्स ने माही की अगुवाई में अपना पांचवां आईपीएल टाइटल जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार