2007 वर्ल्ड कप में भारत की असफलता के बाद धोनी के रूप में भारत को एक ऐसा कप्तान मिला जिसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आशातित परिवर्तन कर कमाल कर दिया। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई महान जीत दर्ज कर इतिहास लिखा। आज जब भारत के सबसे सफल कप्तान का बर्थडे हैं तो आईए जानते हैं धोनी की कप्तानी में भारत को मिली 5 सबसे बड़ी जीत कौन - कौन से हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें►

 
Advertisement

Advertisement

2007 वर्ल्ड टी- 20 में भारत धोनी की कप्तानी में बना चैंपियन
कप्तान के तौर पर धोनी का आईसीसी टूर्नामेंट में यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट था। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का वर्ल्ड टी- 20 का खिताब जीतकर कमाल कर दिया। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी- 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर यह खिताब जीता था।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें

इस मैच में धोनी की कप्तानी ने जैसे जादू किया। इस पूरे टूर्नामेंट में धोनी ने अपनी कप्तानी से पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को चकित कर दिया था। सीनियर खिलाड़ी के नहीं होने के बाद भी भारत ने टी- 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। धोनी ने फाइनल में आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा जैसे गेंदबाज पर भरोसा कर कमाल कर दिया था। आज टी- 20 वर्ल्ड कप का फाइनल धोनी की कप्तानी और जोगिंदर शर्मा के ओवर के लिए याद किया जाता है।

 

2008 में कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में भारत बना चैंपियन
भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में कभी भी 50 ओवर का सीरीज नहीं जीता था। लेकिन भारत के लिए धोनी इतिहास पुरूष के रूप में सामने आए।  ऑस्ट्रेलिया में भारत की टीम पहली बार वनडे सीरीज का टूर्नामेंट में जीतने में सफल रही। इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें

Advertisement

यहां तक की कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के दोनों फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर खिताब अपने नाम करने में सफल रही। सिडनी में खेले गए पहले फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया तो वहीं ब्रिसवेन में ऑस्ट्रेलिया को 9 रन से हराया था ।

 

2011 वर्ल्ड कप में भारत बना चैंपियन
28 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप का खिताह 2011 में जीता था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम करने में सफलता पाई थी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में धोनी की कप्तानी का यह ऐतिहासिक पल था।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें

Advertisement

धोनी ने फाइनल में कप्तानी पारी खेलकर भारत को विश्व विजेता बनाया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने विश्व कप में कई बड़ी टीमों को पराजित कर फाइनल तक का सफल तय किया था। 

 

2013 चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना भारत 
एक बार फिर धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में सफल रही। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत ने अपने सभी 5 मैच जीतकर कमाल कर दिया था चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड की टीम को हराकर ऐतिहासिक कामयाबी पाई थी।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें

Advertisement

धोनी की कप्तानी में सबसे बड़ी खासियत ये थी कि वो हमेशा युवा खिलाड़ियों पर विश्वास करते थे यही कारण था कि शिखर धवन जैसे खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में हीरो बनकर उभरे थे। 

 

2016 एशिया कप टी- 20 में भारत बना विजेता
एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार था जब एशिया कप टी- 20 फॉर्मेट में खेला गया। 2016 का एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था जहां ढ़ाका में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर इतिहास लिख दिया था।  PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ है बला की खूबसूरत, जरुर देखें

Advertisement

धोनी इस मैच में कप्तानी के साथ - साथ अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल करने में सफल रहे थे। फाइनल में धोनी ने केवल 6 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाकर भारत को विजेता बनानें में खास भूमिका निभाई थी। धोनी की कप्तानी में भारत टेस्ट, वनडे औऱ टी- 20 में नंबर वन टीम बनकर उभरी थी. 

कप्तान के तौर पर धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 90 मैच खेले और 4876 रन बनाए तो वहीं वनडे में धोनी ने कप्तान के तौर पर खेलते हुए 199 मैच में 6633 रन बनाए। इसके अलावा टी-20 कप्तान के तौर पर धोनी ने 72 मैच में 1112 रन बनाए।


Advertisement

vishal Bhagat

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार