VIDEO: जब सहवाग और धोनी अपने गिले शिकवे को भुलाकर एक साथ पहुंचे मंच पर

Updated: Sat, Feb 04 2017 13:52 IST
VIDEO: जब सहवाग और धोनी अपने गिले शिकवे को भूलाकर एक साथ पहुंचे मंच पर ()

4 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट की खबरों में धोनी और सहवाग के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती थी। इसका कारण ये था कि धोनी की कप्तानी में हमेशा कहा गया कि धोनी ने कई खिलाड़ियों के करियर को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। एक वक्त ये भी था जब सहवाग और धोनी के खराब रिश्तों पर काफी बात की गई। लेकिन शुक्रवार को सहवाग और धोनी एक साथ आकर इस तरह की खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

हुआ ये कि धोनी वीरेंद्र सहवाग के स्कूल में बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। हमेशा की तरह धोनी और सहवाग ने अपने अंदाज में बच्चो के साथ मस्ती की। इस मौके पर धोनी और सहवाग ने बच्चों के साथ बचपन की यादों को शेयर किया तो धोनी ने बच्चों को पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स पर भी बराबर ध्यान देने को कहा।

आगे क्लिक करके देखें वीडियो जब धोनी और सहवाग ने आपस मे की मस्ती VIDEO

आईपीएल 2017 की नीलामी 20 फरवरी को, जानें कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

 

इस दौरान धोनी और वीरु की कमेस्ट्री देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि दोनों को लेकर कभी ऐसी खबरें भी आती थी.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें