धोनी के समर्थन में आए टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, बताया वर्ल्ड का बेस्ट विकेटकीपर

Updated: Tue, May 09 2017 16:32 IST

नई दिल्ली, 9 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद का कहना है कि भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अब भी वर्ल्ड के बेस्ट विकेटकीपर हैं। प्रसाद का कहना है कि विराट कोहली के मार्गदर्शन के लिए इस समय धोनी सबसे सही खिलाड़ी हैं।

प्रसाद ने कहा, "हमारा मानना है कि धोनी अब भी वर्ल्ड के बेस्ट विकेटकीपर हैं। हम अब भी उनकी बल्लेबाजी फॉर्म के बारे में बात कर रहे हैं। वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। किसी मुश्किल परिस्थिति से निकलने की बात हो, तो उनका अनुभव टीम के लिए जरूरी है। वह विराट कोहली का मार्गदर्शन करने वाले सबसे सही खिलाड़ी हैं।"

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

वर्तमान पर नजर डाली जाए, तो सीमित ओवरों वाले क्रिकेट प्रारूप में धोनी अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल जनवरी से खेले गए 13 एकदिवसीय मैचों में धोनी ने 34.07 की औसत से कुल 443 रन बनाए हैं। 

इस समय धोनी बल्लेबाजी के लिए चौथे या पांचवें नंबर पर उतरते हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 17 खिलाड़ियों में10वें स्थान पर है। वर्तमान में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए अब तक कुल 235 रन बनाए हैं। हालांकि, इसके बावजूद प्रसाद का मानना है कि वह भारतीय टीम के लिए इस समय सहसे सही विकल्प हैं। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

प्रसाद ने कहा, "कई लोगों ने इस बात पर नजर नहीं डाली है कि पिछले 10 या 12 साल में जब भी एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने भारत के लिए खेला है, तो अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उनकी प्रशंसा एक बल्लेबाज के तौर पर अधिक करते हैं, लेकिन किसी ने भी विकेटकीपर के तौर पर उनके प्रदर्शन पर अधिक ध्यान नहीं दिया। मेरे अनुसार, वह अब भी वर्ल्ड के बेस्ट विकेटकीपर हैं।"

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें