इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है। हालांकि, इस बड़े मैच से पहले बारिश ने फैंस और टीमों की चिंता बढ़ा दी है। 5 मई को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, अब इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

Advertisement

6 मई मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है। एक्यूवेदर के अनुसार, मंगलवार के पूर्वानुमान में आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर में बारिश की संभावना जताई गई है। शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश का खतरा खिलाड़ियों और फैंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Advertisement

ये मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि 14-14 अंकों के साथ, य़े दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, गुजरात के लिए फायदेमंद बात ये है कि उन्होंने एक मैच कम खेला है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अगर ये मैच होता है तो वो मुंबई के खिलाफ भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार हार के साथ की, वो मौजूदा फॉर्म में जीत की प्रबल दावेदार दिख रही हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने लगातार छठी जीत दर्ज की है। वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकते हुए देखना मुश्किल नजर आ रहा है। अगर मुंबई की टीम गुजरात को हरा देती है तो वो प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएंगे और स्टैंडिंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आगे निकल जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार