इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीम के बीच खिलाड़ियों की अदला बदली हो रही है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी आगामी सीजन से पहले कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें अपना पर्स मजबूत करना होगा और ऐसा करने के लिए उन्हें अपने कुछ खिलाड़ियों को छोड़ना भी होगा। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है।

Advertisement

ईशान किशन (Ishan Kishan)

Advertisement

मुंबई इंडियंस अपने स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन को छोड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईशान किशन ने बीते समय में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। ईशान को साल 2023 में एमआई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन उन्होंने सिर्फ 3 अर्धशतक लगाए और 30.27 की औसत से कुल 454 रन ही जोड़े। ऐसे में अब मुंबई ईशान को छोड़कर उन्हें एक बार फिर ऑक्शन में सस्ते में खरीदने की कोशिश कर सकती है।

 

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) 

इंग्लिश गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्चर मुंबई के लिए बिल्कुल भी योगदान नहीं कर पाए हैं। मुंबई इंडियन ने आर्चर पर 8 करोड़ रुपये खर्चे थे। लेकिन वह मुंबई के लिए एक पूरा सीजन नहीं खेल पाए और फिर पिछले सीजन भी उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेलकर सिर्फ 2 विकेट झटके। ऐसे में अब आर्चर की इंजरी के कारण उन्हें एमआई रिलीज कर सकती है।

कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

Advertisement

Also Read: Live Score

कैमरून ग्रीन भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि ग्रीन पर मुंबई ने आँखें बंद करके पैसे बहाए थे। उन्होंने ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट माने जा रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। ग्रीन ने आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए एक और दो अर्धशतक लगाए जिसके दम पर वह 452 रन बना सके। इसके अलावा उन्होंने 16 मैचों में सिर्फ 6 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार