भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) खेली जा रही है जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया है। यहां आए दिन फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसी बीच अब ऐसी घटना घटी है जो आपको पूरी हैरान करके रख देगी। दरअसल, मुंबई इंडियंस के फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक बुजुर्ग फैन का सिर फोड़कर हत्या कर दी है।

Advertisement

रोहित शर्मा के आउट होने पर आया गुस्सा

Advertisement

ये घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में घटी। आईपीएल का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा 26 रन पर आउट हो गए जिसके बाद 63 वर्षीय सीएसके फैन बंदोपंत बापसो टिबिले ने खूब जश्न मनाया।

सीएसके फैन की हरकत से मुंबई इंडियंस के दो फैंस 50 वर्षीय बलवंत महादेव झांजगे और 35 वर्षीय सागर सदाशिव झांजगे गुस्सा हो गए। वो इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने सीएसके फैन पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडे से बंदोपंत बापसो टिबिले के सिर पर हमला किया इसी बीच सीएसके फैन के सिर पर गंभीर चोट लगी। उनका सिर फट गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि बलवंत और सागर कई अन्य लोगों के साथ एक घर में मैच देख रहे थे जिसमें सनराइजर्स के द्वारा बड़े रन बनाने से वो नाराज थे। इसी बीच जब मुंबई इंडियंस बैटिंग करने आई और रोहित आउट हुए तब बन्दोपंत टिबिले वहां पहुंचे औऱ उन्होंने सवाल करके पूछा कि रोहित के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस कैसी जीतेगी? इसी पर मुंबई इंडियंस के फैंस गुस्सा हो गए और उन्होंने डंडे से टिबिले के सिर पर हमला कर दिया। यहां टिबिले को गंभीर चोट लगी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार