आईपीएल 2022 में लगातार 6 हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मौजूदा सीजन के लिए तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को अपने साथ जोड़ सकती है। बता दें कि कुलकर्णी इस सीजन ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार नेटवर्क की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं औऱ कुछ मैच में कमेंट्री भी कर चुके हैं। 

Advertisement

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसकी जगह मुंबई धवल को टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन में धवल को कोई खरीदार नहीं मिला था। धवल पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहल चुके हैं। आईपीएल 2020 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में भी मुंबई के लिए खेले थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस सीजन लीग स्टेज के सभी मुकाबले महाऱाष्ट्र के चार वेन्यू, वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और पुणे स्टेडियम में खेले जाएंगे। धवन मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इन स्टेडियम में खेलने का उनके पास बहुत अनुभव है। 

इस सीजन गेंदबाजी मुंबई इंडियंस की बड़ी कमी बनकर उभरी है। जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने में नाकामयाब रहे हैं क्योंकि बाकी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं निभाया है। टाइमल मिल्स, बासिल थंपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 

धवल ने आईपीएल में कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 86 विकेट दर्ज हैं। 14 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। भारत के लिए उन्होंने 12 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच में शिरकत की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार