Mumbai Indians IPL 2022: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को अपना अभ्यास सत्र मधुमक्खियों के झुंड के मैदान में प्रवेश करने के बाद रोकना पड़ा। मुंबई की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 18 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मधुमक्खियों के झुंड के मैदान पर आने के बाद एमआई खिलाड़ियों को मैदान पर लेटे हुए देखा जा सकता है। 

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कितनी भारी तादाद में मधुमक्खियां मैदान पर भिनभिना रही थीं। ऐसा पहली बार नहीं है कि मधुमक्खियों के झुंड के कारण खेल रोका गया हो। इससे पहले भी कई बार मैच के दौरान ऐसी घटना घट चुकी है। हालांकि, इस घटना से किसी तरह के किसी नुकसान की खबर ना के बराबर ही सामने आई है।

Advertisement

वहीं अगर आईपीएल 2022 में अब तक मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो मेन इन ब्लू एंड गोल्ड ने पिछले सभी छह मैचों में हार का सामना किया है। अंकतालिका में मुंबई की टीम फिलहाल सबसे नीचे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बुरी तरह से पिटी है।

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2022 के अपने अगले ग्रुप स्टेज मैच में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से भिड़ेना है। यह मैच 21 अप्रैल को डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मुंबई में खेला जाएगा। चैन्नई को हराकर मुंबई की टीम आईपीएल में अपना पहला मैच जीतना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार