इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार, 04 मई को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानमान के मुताबिक, मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान किसी भी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है। तापमान लगभग 35°C रहेगा और बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। बारिश होने की संभावना सिर्फ़ एक प्रतिशत बताई गई है और आसमान में लगभग 15% बादल छाए रहेंगे। इसलिए कुल मिलाकर फैंस को पूुरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत हुई थी जिसके दौरान एक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता, वहीं एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 215 रन डिफेंड करके LSG से 54 रनों से जीता। ऐसे में इस बार भी अगर कुछ ऐसा ही देखने को मिले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस समय दोनों ही टीमों की स्थिति अंक तालिका में एक जैसी है। मुंबई की टीम 9 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ की टीम 8 मैचों में 4 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। ऐसे में लगभग दोनों ही टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तो दूर लगता है लेकिन ये टीमें बाकी टीमों का खेल जरूर बिगाड़ सकती हैं और अपनी स्थिति अंक तालिका में थोड़ी बेहतर कर सकती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार