इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार, 04 मई को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानमान के मुताबिक, मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान किसी भी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है। तापमान लगभग 35°C रहेगा और बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। बारिश होने की संभावना सिर्फ़ एक प्रतिशत बताई गई है और आसमान में लगभग 15% बादल छाए रहेंगे। इसलिए कुल मिलाकर फैंस को पूुरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत हुई थी जिसके दौरान एक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता, वहीं एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 215 रन डिफेंड करके LSG से 54 रनों से जीता। ऐसे में इस बार भी अगर कुछ ऐसा ही देखने को मिले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस समय दोनों ही टीमों की स्थिति अंक तालिका में एक जैसी है। मुंबई की टीम 9 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ की टीम 8 मैचों में 4 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। ऐसे में लगभग दोनों ही टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तो दूर लगता है लेकिन ये टीमें बाकी टीमों का खेल जरूर बिगाड़ सकती हैं और अपनी स्थिति अंक तालिका में थोड़ी बेहतर कर सकती हैं।