IPL 10: फाइनल में एंट्री के लिए मुंबई इंडियंस से भिड़ेगे पुणे सुपरजाएंट, देखें प्लेइंग इलेवन

Updated: Tue, May 16 2017 10:51 IST
Mumbai Indians vs Rising Pune Supergiant Qualifier 1 Match Preview ()

मुंबई, 16 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट आज वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में इलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी।

इस संस्करण में मुंबई की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है। वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा और कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धवस्त करने का दम रखते हैं।

वहीं, पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल ने हमेशा टीम की जरूरत को पूरा किया है। पिछले मैच में अंबाती रायडू ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुणे के खिलाफ रोहित उन्हें मौका दे सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

वहीं गेंदबाजी में मुंबई के पास टी-20 के दो बड़े नाम लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह हैं। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अनुभव से टीम को फायदा पहुंचाया है। वहीं मिशेल मैक्लेघन भी असरदार साबित हुए हैं।

दूसरी तरफ पुणे को बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुणे ने करो या मरो मुकाबले में पंजाब को शनिवार को 73 रनों पर ढेर कर प्ले ऑफ में प्रवेश किया। उसके लिए टूर्नामेंट में अब तक जयदेव उनदाकट ने 21 और शार्दुल ठाकुर ने आठ विकेट लिए हैं। वहीं डेनियल क्रिस्टियन ने नौ विकेट लिए हैं।

इमरान ताहिर के जाने के बाद आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।बल्लेबाजी में पुणे की टीम राहुल त्रिपाठी, अंजिक्य रहाणे, स्मिथ और मनोज तिवारी के ऊपरी क्रम पर निर्भर करेगी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पुणे के पास अंत में एक शानदार फिनिशर भी मौजूद है।

टीमें (संभावित) :- 

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, एडम जाम्पा, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, राहुल त्रिपाठी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, आर. विनय कुमार।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें