WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर बनी पहली चैंपियन

Updated: Mon, Mar 27 2023 05:17 IST
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर बनी पहली चैंपियन (Image Source: Twitter)

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के फाइनल मैच में  हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians) ने मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स वुमेन (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ  मुंबई इंडियंस पहला खिताब अपने नाम कर लिया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लैनिंग  ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम की बल्लेबाज राधा यादव ने 27* और शिखा पांडे ने 27* रन का योगदान दिया। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 52(24) रन जोड़े जिस कारण दिल्ली 130 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी। 

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ईसी वोंग और हेले मैथ्यूज ने लिए। वहीं अमेलिया केर ने 2 विकेट अपने खाते में जोड़े। 

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडिंयस की टीम ने फाइनल मैच को 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेट साइवर-ब्रंट ने बनाये। उन्होंने 55 गेंद में 7 चौको की मदद से नाबाद 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंद में 5 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। दोने ने तीसरे विकेट के लिए 72(75) रन की साझेदारी करते हुए  टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट राधा यादव और जेस जोनासेन ने लिया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें