वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के फाइनल मैच में  हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians) ने मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स वुमेन (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ  मुंबई इंडियंस पहला खिताब अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लैनिंग  ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम की बल्लेबाज राधा यादव ने 27* और शिखा पांडे ने 27* रन का योगदान दिया। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 52(24) रन जोड़े जिस कारण दिल्ली 130 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी। 

Advertisement

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ईसी वोंग और हेले मैथ्यूज ने लिए। वहीं अमेलिया केर ने 2 विकेट अपने खाते में जोड़े। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडिंयस की टीम ने फाइनल मैच को 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेट साइवर-ब्रंट ने बनाये। उन्होंने 55 गेंद में 7 चौको की मदद से नाबाद 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंद में 5 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। दोने ने तीसरे विकेट के लिए 72(75) रन की साझेदारी करते हुए  टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट राधा यादव और जेस जोनासेन ने लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार