मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians) ने सोमवार (6 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (Royal Challengers Bangalore) को 9 विकेट से हरा दिया। आरबीसी की यह लगातार दूसरी हार है। आरसीबी के 155 रन के जवाब में मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 155 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बनाये। उन्होंने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये। उनके अलावा कप्तान स्मृति मंधाना, श्रेयांका पाटिल ने 23-23 रन का योगदान दिया। बैंगलोर की पूरी टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। इसी वजह से जिस स्कोर की उम्मीद की जा रही थी उतना नहीं बन सका। 

Advertisement

 मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हेले मैथ्यूज ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 28 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा सायका इशाक, अमेलिया केर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नेट साइवर-ब्रंट और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत करने हेले मैथ्यूज और विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में 45 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इस साझेदारी को प्रीति बोस ने यस्तिका को आउट करते हुए तोड़ा। यस्तिका ने 19 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन बनाये। 

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर नेट साइवर-ब्रंट आयी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेले मैथ्यूज ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने ब्रंट के साथ 114(56)* रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 14.2 ओवरों में जीत दिलवा दी। ब्रंट ने भी 29 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार