भारत के पूर्व क्रिकेटर मुरली विजय ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुरली विजय ने इस बार सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर को लेकर कुछ ऐसा लिखा है जिसके चलते नया विवाद शुरू हो सकता है। मुरली विजय ने मांजरेकर को लेकर लिखा है कि मुंबई के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स साउथ के प्लेयर्स की कभी तारीफ नहीं कर सकते।

Advertisement

दरअसल, इसकी शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री के दौरान हुई। टेलीविजन पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरज़मीं पर सबसे अच्छे Conversion रेट रखने वाले खिलाड़ियों की एक लिस्ट दिखाई गई। इस लिस्ट में मुरली विजय का नाम पहले नंबर पर था जबकि चौथे और पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम पर था जिसे लेकर संजय मांजरेकर थोड़ा हैरान नजर आए।

Advertisement

मांजरेकर का रिएक्शन मुरली विजय को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर सरेआम उनको आड़े हाथों ले लिया। मुरली विजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी भी साउथ की सराहना नहीं कर सकते।'

विजय के इस ट्वीट पर अभी तक संजय का रिएक्शन नहीं आया है ऐसे में फिलहाल फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं कि क्या संजय मांजरेकर मुरली विजय के इस ट्वीट पर रिएक्ट करेंगे या नहीं। वहीं, अगर मुरली विजय की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30 जनवरी, 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में देश के लिए खेला था।

मुरली विजय ने भारत के लिए 61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 मैच खेले। 61 टेस्ट में, विजय ने 38.28 के औसत से 167 के उच्चतम स्कोर के साथ 3982 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 15 अर्धशतक लगाए। जबकि 17 वनडे मैचों में उन्होंने 339 रन बनाए और सात टी20 मैचों में उन्होंने 169 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार