दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम में शामिल किया है। उन्हें जैक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) के बाहर होने के बाद उन्हें टीम में जगह दी गई है। बीसीसीआई ने बुधवार (14 मई) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

बता दें कि मैकगर्क ने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए वापस भारत ना लौटने का फैसला किया है। 

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के चलते आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया था, जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी वापस वतन लौट गए थे। 

मुस्तफिजुर ने आईपीएल में अभी तक 57 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं और वह पहले भी दिल्ली की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के लिए 106 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमे 132 विकेट चटकाए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 11 मैच में 13 पॉइंट्स हैं और टॉप 4 में क्वालीफाई करन के लिए आखिरी तीन में से दो मुकाबले जीतने होंगे।

Advertisement

आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

18-मई (रविवार) - शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली) 

21-मई (बुधवार) - शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई)

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

24 मई (शनिवार) - शाम 7:30 बजे: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार