रविचंद्रन अश्विन के नाबाद शतक और कप्तान विराट कोहली (62) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को 450 रनों से भी ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान आकर्षण का केंद्र अश्विन की पारी रही जहां उन्होंने मुश्किल विकेट पर सभी अंग्रेज गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। अपने पति के शानदार प्रदर्शन को देखकर पत्नी प्रीति अश्विन ने भी एक मज़ेदार ट्वीट करके फैंस को खुश कर दिया।

Advertisement

प्रीति ने अश्विन की शानदार पारी के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'पति सबको ट्रोल कर रहा है।'

कहीं न कहीं प्रीति अश्विन ने अपने इस ट्वीट से उन सभी लोगों पर निशाना साधा है जो चेपॉक की पिच को लेकर सवाल उठा रहे थे। प्रीति के इस ट्वीट पर फैंस भी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं, अगर टेस्ट मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना लिए हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत कब अपनी पारी घोषित करता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार