ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में 241 रनों के सफल चेज के दौरान ट्रेविस हेड के साथ बल्लेबाजी करते समय उनकी मानसिकता ऐसी बल्लेबाजी करने की थी, जैसे कि यह एक टेस्ट मैच हो। सात ओवरों की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47/3 था। फिर, लाबुशेन ने हेड के साथ 192 रन की साझेदारी की।

Advertisement

हेड ने 120 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि, लाबुशेन ने 110 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए और अपनी टीम की जीत पक्क की।

Advertisement

इस मैच जिताऊ पारी के बाद लाबुशेन ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए इंतजार कर रहा था तो मैं काफी घबराया हुआ था। लेकिन, जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो वास्तव में कुछ भी नहीं बदलता है। "

लाबुशेन ने कहा, "आप गेंद को देख रहे होते हैं और आप बस जोन में आने की कोशिश करते हैं। मेरी मानसिकता यह थी कि आप इसे टेस्ट मैच की तरह लें। जब आप ट्रेविस हेड के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो आमतौर पर रन-रेट का कोई दबाव नहीं होता है। जब आप 230 (241) जैसे कम स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, जब तक कि आप वास्तव में संघर्ष नहीं कर रहे हों, रन-रेट का ज्यादा दबाव नहीं होगा। यह सिर्फ अच्छा और सकारात्मक होने के बारे में था।"

Also Read: Live Score

एश्टन एगर के चोटिल होने के बाद लाबुशेन को अंतिम समय में वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया और उन्होंने टूर्नामेंट के विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसका परिणाम ऑस्ट्रेलिया के लिए छठा वर्ल्ड कप खिताब था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार