बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं, बांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन (BOA) ने सोमवार (28 सितंबर) को इसकी जानकारी दी। 28 साल शांतो बुखार से पीड़ित हैं, 29 सितंबर को घर लौटेंगे।
खबरों के अनुसार अफगानिस्तान के खिलाफ 9 अक्टूबर से होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टेस्ट टीम के कप्तान शांतो को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहता।
बीओए ने एक बयान में कहा, "बांग्लादेश टीम के डॉक्टर, बीसी फिजियोथेरेपिस्ट और स्थानीय मेडिकल टीम की जांच के बाद, यह सलाह दी गई कि शांतो को खेलों से बाहर रखा जाए।"
बता दें कि 16 महीने के बाद शांतो की टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई थी। लेकिन सोमवार (28 सितंबर) की सुबह उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें तुरंत मेडिकल देखरेख में रखा गया। बाद में दिन में टीम के तय प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।
बीसीबी के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने एक बयान में कहा, "नज्मुल हुसैन शांतो को फ्लाइट से लौटने के बाद से ही बुखार है। असल में, बुखार फ्लाइट के दौरान ही शुरू हो गया था। अभी बुखार कम-ज़्यादा हो रहा है - यह हल्का बुखार है। उनकी अब तक की हालत को देखते हुए, उनका शरीर काफी कमज़ोर हो गया है। आज चौथा दिन है, इसलिए हमने उनके ब्लड टेस्ट करवाए और टेस्ट के नतीजे आ गए हैं। उनके शरीर में कुछ इंफेक्शन फैलाने वाले तत्व मौजूद हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि बांग्लादेश की टीम को मंगलवार (29 सितंबर) को मलेशिया के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टऱफाइनल मुकाबला खेलना है।