न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई-सीरीज खेली जा रही है, जिसके दूसरे मैच में एक शख्स बिना कपड़ों के ग्राउंड के अंदर घुस आया। यह घटना न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान देखने को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी के दौरान घटी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति देखा जा सकता है जो बिना कपड़ों के मैदान में घुस जाता है। इतना ही नहीं वह खिलाड़ियों के भी काफी करीब तक भी पहुंच जाता है। इसके बाद मैदान में मौजूद सिक्योरिटी के लोग बिना कपड़ों के ग्राउंड में घुसे शख्स का पीछा करके उसे पकड़ते हैं और उसे मैदान के बाहर निकाला जाता है।

Advertisement

इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहली घटना नहीं है जब किसी शख्स ने इंटरनेशनल लेवल पर खेले जा रहे मैचों के दौरान ग्राउंड सिक्योरिटी को आईना दिखाया हो। इससे पहले भी कई फैंस खिलाड़ियों से मिलने की कोशिश में लाइव मैच के दौरान सिक्योरिटी को चकमा देते हुए ग्राउंड में घुस चुके हैं।

बात करें अगर इस मैच की तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने स्कोरबोर्ड पर 147 रन टांगे। पाकिस्तान को जीत हासिल करने के लिए 148 रन बनाने थे जिसे उन्होंने बाबर आज़म की 79 रनों की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। ट्राई सीरीज के अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से पाकिस्तान ने दो, और न्यूजीलैंड ने एक मैच जीता है। बांग्लादेश की टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार