लंदन, 4 जून (CRICKETNMORE)| चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान उपुल थारंगा ने कहा कि टीम को अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हराया था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में श्रीलंका के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे थारंगा की कप्तानी वाली टीम हासिल नहीं कर पाई और 41.3 ओवर में 203 रनों पर ही ढेर हो गई।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

मैच के बाद थारंगा ने कहा, "हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। हाशिम अमला और फाफ डु प्लेसिस की साझेदारी के बाद हमने शानदार वापसी की और अच्छा प्रयास जारी रख उन्हें 300 का स्कोर पार नहीं करने दिया, लेकिन हम मध्यम ओवरों में विकेट नहीं ले पाए। हमें अगला मैच भारत के खिलाफ खेलना है और इसलिए हमें विशेष रूप से अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार