India vs New Zealand 2nd ODI: पहला मैच सात विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करते हुए बराबरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। हेमिल्टन शहर आकलैंड से डेढ़ घंटे की दूरी पर है। इस मुकाबले के मेजबान स्थल सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार है। भारतीय टीम को पता है कि सीरीज में बराबरी के लिए उसके ओपनरों कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल को तेज गति से रन बनाने होंगे।

Advertisement

धवन और गिल ने पहले वनडे में 23.1 ओवर में 124 रन की साझेदारी निभायी थी लेकिन उनकी शुरूआत धीमी रही थी और पॉवरप्ले में मात्र 40 रन ही आ पाए थे। उन्होंने अपने अर्धशतक पूरे किये थे लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। यदि भारत को हेमिल्टन में स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना है तो धवन और गिल को तेजी और अपना आक्रामक तेवर दिखाना होगा।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव पहले वनडे में अपनी पहली गेंद पर कवर ड्राइव से शानदार चौका लगाने के बाद आउट हो गए थे। ऋषभ पंत को अपने संघर्ष को पीछे छोड़ना होगा और नंबर चार बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित करना होगा। श्रेयस अय्यर ने शार्ट गेंदों की अपनी कमजोरी के बावजूद और कुछ भाग्य का सहारा उठाते हुए शानदार 80 रन बनाये और भारत को 300 के पार पहुंचाया।

संजू सैमसन को उन्हें मिले मौके का फायदा उठाना होगा। वाशिंगटन सुंदर ने आखिरी पांच ओवर में 16 गेंदों पर 37 रन बनाये।

गेंदबाजी में भारत को छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी खली जो वनडे क्रिकेट में महत्वपूर्ण हो गया है। शार्दुल ठाकुर ने नई गेंद से अच्छी शुरूआत की लेकिन मैच के अंतिम दौर में महंगे साबित हुए। टॉम लाथम ने उनके पारी के 40वें ओवर में 25 रन ठोके और नाबाद 145 रन बनाये। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काफी रन लुटाये।

 

केवल सुन्दर अपनी ऑफ स्पिन से और उमरान मालिक अपनी गति से कीवी बल्लेबाजों को कुछ परेशान कर पाए।

Advertisement

मेजबानों के लिए लाथम का नाबाद शतक सराहनीय और विलक्षण रहा जिसने न्यूजीलैंड को संकट से बाहर निकाला।

कप्तान केन विलियम्सन ने अच्छी फॉर्म दिखाते हुए नाबाद 94 रन बनाये और न्यूजीलैंड ने 307 रन के मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी सराहनीय रही।

भारत के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला होगा। भारत को अपने सभी पक्ष सुधारते हुए बराबरी हासिल करनी होगी ताकि सीरीज का फैसला निर्णायक मैच में हो सके।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर,ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर (दीपक चाहर), उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड:फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान),टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार