17 नवंबर। इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 130 रन और एक पारी से हरा दिया। इस जीत में मोहम्द शमी और मयंक अग्रवाल हीरों साबित हुए।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जमाया तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। दोनों के परफॉर्मेंस ने टेस्ट रैंकिंग में भी उनके प्रभाव को आगे बढ़ाया है। 

Advertisement

मोहम्मद शमी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर पहुंच गए हैं तो वहीं मयंक अग्रवाल अपने टेस्ट रैंकिंग के बेस्ट पड़ाव पर पहुंच गए हैं। मयंक अग्रवाल 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी इस समय 790 पॉइंट्स पर हैं जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग भारतीय तेज गेंदबाज के द्वारा हासिल किया गया तीसरा सबसे बेहतरीन टेस्ट रैंकिंग पॉइट्स है। कपिल देव का टेस्ट में सर्वश्रेष्ट पॉइंट 877 रहा है तो वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह 832 पॉइंट टेस्ट रैंकिंग में हासिल कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार