New Zealand vs England 1st Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 8 विकेट गवाकर 319 रन बना लिए हैं। पहले दिन के अंत पर ग्लेन फिलिप्स 41 रन औऱ टिम साउदी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 4 रन के कुल स्कोर पर डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा। इस मुकाबले से न्यूजीलैंड टीम में वापसी कर रहे दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि वह शतक से चूक गए। विलियमसन ने 197 गेंदों में दस चौकों की मदद से 93 रन बनाए। बता दें कि यह पिछले छह साल में पहली बार है जब विलियमसन 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं।  

Advertisement

इसके अलावा कप्तान टॉम लैथम ने 54 गेंदों में 47 रन और रचिन रविंद्र ने 49 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। विलियमसन ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे, तीसरे औऱ चौथे विकेट के लिए क्रमश: लैथम, रचिन और मिचेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। 

पहले दिन  इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।  

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूडीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्की।

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार