न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने स्वीकार कर लिया है कि संभवत: उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है और वह आगे बढ़ गए हैं। जबकि उनका रिकॉर्ड अभी भी न्यूजीलैंड के अन्य टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से अच्छा है।  

Advertisement

मुनरो ने 65 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 31.34 की औसत से 1724 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उन्हें यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में जगह नहीं मिली थी। न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

जिसके बाद मुनरो ने कहा था, ऐसा लगता है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है लेकिन अपनी मर्जी से नहीं।

मुनरो ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा, “ हां उस समय, ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत निराश था। लेकिन मैंने अब खुद को समझा लिया है। मैं ज्यादा कठोर नहीं हो सकता। अगर 25 या 26 साल के मुनरो को यह जानकारी मिल रही होती तो मैं सोशल मीडिया पर इसकी बात करता। जबकि मैं अब अपने कर्तव्य के बारे में सोचता हूं और जानता हूं कि शायद वो अध्याय अब खत्म हो गया है। और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर में कुछ लीग हैं जिनमें मैं अभी भी खेल सकता हूं।” 

मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2020 में भारत के खिलाफ खेला था। 

मुनरो बिग बैश लीग 2021-22 में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम के लिए खेलेंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार