आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे के बीच 56 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जीत के साथ ही कीवी टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए। इस दौरान, डेरिल मिचेल (17) रन बनाकर मुजीब के शिकार बन गए। इसके बाद, सलामी जोड़ी के रूप में आए मार्टिल गुप्टिल भी चार चौके की मदद से 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन पहुंच गया।

तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने मिलकर अच्छी साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों संयम से खेलते हुए सिंगर डबल्स के साथ रन बनाए, जिससे 15 ओवरों में टीम ने 2 विकेट खोकर 100 का आंकड़ा छू लिया।

इसके बाद कप्तान विलियमन ने तीन चौके की मदद से 42 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए और कॉनवे ने चार चौके की मदद से 32 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान को शुरू आत में कीवी के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए, जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए। इस दौरान, हजरतुल्लाह जजई (2), मोहम्मद शहजाद (4) और रहमानुल्लाह गुरबाजी (6) रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

चौथे और पांचवे नंबर पर आए गुलबदीन नायब और नजीबुल्लाह जदरान ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, जदरान एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 15 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, टीम ने 10 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 56 रन जोड़े।

छठे नंबर पर कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान जदरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में चार विकेट पर 91 रन बने। इस बीच, दोनों ने मिलकर 48 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की। फिर जदरान ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद, कप्तान नबी (14) और करीम जनत (2) भी जल्द ही चलते बने। आखिर के ओवरों में राशिद खान (3) और मुजीब उर रहमान (0) की रनों की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 125 रन पर पहुंच सका।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, टिम साउदी ने दो सफलताएं अपने नाम की, जबकि जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार