मुंबई, 19 अक्टूबर (Cricketnmore)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश को 33 रनों से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यक्ष एकादश के सामने 344 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई और 310 पर सिमट गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर (102) और टॉम लॉथम (108) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से नौ विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवरों में 343 रन बनाए। टेलर और लॉथम के अलावा, कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया। दोनों ही बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए इस पारी में जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, कर्ण शर्मा ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अध्यक्ष एकादश ने करुण नायर (53) की अर्धशतकीय पारी के तहत अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन नायर के आउट होने के साथ ही टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और 231 के कुल स्कोर पर टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए।

गुरकीरत सिंह (65) और उनादकट (44) की शानदार पारी के दम पर अध्यक्ष एकादश ने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई और 310 के कुल स्कोर पर टीम ने अपने सारे विकेट गंवा दिए।

मेजबान टीम की इस पारी को समेटने में न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुल तीन विकेट लिए, वहीं कोलिन मुनरो, टिम साउदी ने दो-दो विकेट चटकाए और बाउल्ट, मैट हेनरी और ईश सोढी को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

IANS

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार