New Zealand vs Pakistan T20I: फिन एलन (Finn Allen) के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार (17 जनवरी) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 45 रन रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 224 रन के जवाब में पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।

 
Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद न्यूजीलैंड को 28 रन के कुल स्कोर पर डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फिन एलन ने टिम सेफर्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की तूफानी साझेदारी की। एलन ने 220.97 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की और 62 गेंदों में 5 चौकों और 16 छक्कों के दम पर 137 रन की पारी खेली। यह इस फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। वहीं सेफर्ट ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए। जिससे न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट, कप्तान शाहीन अफरीदी, जमान खान, मोहम्मद नवाज औऱ मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का पहला विकेट 23 रन पर गिरा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। लेकिन बाबर आजम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा और 37 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के के दम पर 58 रन की पारी खेली।  मोहम्मद नवाज ने 28 रन, मोहम्मद रिजवान ने 24 रन बनाए।

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 2 विकेट, मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कप्तान मिचेल सैंटनर औऱ ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार